रंजीत वर्मा धनपुरी। नगर पालिका धनपुरी द्वारा माननीय आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार जल संरक्षण योजना के अन्तर्गत वार्ड क्र0-01 में नर्मदागंज तालाब धनपुरी का गहरीकरण कार्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर प्रभारी अधिकारी नगर पालिका धनपुरी सुरेश अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर दिनांक-19.05.2019 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ किया गया था जो निरंतर आज दिनॉक- 20.05.2019 को भी प्रारंभ है जिसमें प्रमुख रूप से नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों विभिन्न विभागों के अधिकारियो एवं कर्मचरियो की उपस्थित मे भूमि पूजन करके नर्बदागंज तालाब गहरीकरण का कार्य जनसहयोग से प्रारम्भ किया गया, जिसमे नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं ठेकेदारो ने जेसीबी, मेटाडोर, ट्रैक्टर ट्राली उपलब्ध कराकर तलाब गहरीकरण कार्य मे जनसहयोग प्रदान किया गया । दिनांक 20.05.2019 को सुबह 09 बजे से शायं 7 बजे तक 3 जेसीबी, 10 ट्रेक्टर ट्राली, 1 मेटाडोर लगाकर 159 ट्रिप लगभग 350 क्यूबिक मीटर मिट्टी निकाल कर तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया तालाब गहरीकरण का कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन मे स्वयं उपस्थित रहकर कराया जा रहा है जिसमे नगर के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं ठेकेदारों का निःशुल्क जनसहयोग प्राप्त हो रहा है इनके द्वारा जे सी बी एवं अन्य वाहन भी उपलब्ध कराये जा रहे है मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर के समस्त समाज सेवी, स्वयं सेवी संगठनो ठेकेदारो व नागरिको से पुनः अपील की जाती है कि तालाब गहरीकरण कार्य मे जनसहयोग हेतु अधिक से अधिक श्रमदान एवं वाहन उपलब्ध कराकर गहरीकरण कार्य को सफल बनावें जिनको मिट्टी की आवश्यकता हो अपने वाहन लाकर निःशुल्क रूप से मिट्टी अपने उपयोग हेतु ले जा सकते है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
Monday, May 20, 2019
Home
Unlabelled
वार्ड 1 में स्थित नर्मदागंज तालाब के गहरीकरण का कार्य निरन्तर प्रगति पर
वार्ड 1 में स्थित नर्मदागंज तालाब के गहरीकरण का कार्य निरन्तर प्रगति पर
Share This
About विराट न्यूज़
