Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, May 19, 2019

अदिति ने बढ़ाया गुरु एवं माता-पिता मान


जय सोनी शहडोल। एक बार फिर काबिल बेटी ने अपने गुरूजनों सहित माता-पिता का मान-सम्मान बढ़ाकर खानदान का नाम रोशन किया है। ज्ञानी जन कहते है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही रहती वह जैसे भी जहां भी हो, जिन परिस्थितियों में हो पंक्ति के प्रथम स्थान में ही नजर आ जाती है। इन्ही लाईनों को चरितार्थ करते हुये नगर में स्थित रघुराज उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत कुमारी अदिति हलवाई ने कक्षा दसवीं की परीक्षा अव्वल अंकों से पास कर माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है कि अदिति ने कक्षा 10 वीं के सभी पांच विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। इस संबंध में जब अदिति से बात की गई तो उसने बताया कि मेरी पढ़ाई में मेरे माता-पिता का हमेशा सहयोग व उत्साह वर्धन एवं गुरूजनों का विशेष योगदान रहा है।

कड़ी मेहनत से मिली सफलता

मैं दिन में लगभग 6 से 8 घण्टे अध्ययन करती थी और आज इसी का परिणाम है कि मैंने अपने कक्षा 10 वीं की परीक्षा को अव्वल अंकों से पास कर माता-पिता के सपनों को साकार किया है। पिता विश्वास हलवाई एवं गृहिणी के रूप में माता डिम्पल गुप्ता को उस वक्त गर्व का एहसास हुआ जब उन्हें 15 मई को सुबह 11 बजे उसकी प्यारी बिटिया ने इस बात की खबर सुनाई कि उसने कक्षा 10 वीं में 500 में से 451 92 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
बड़े भाई को भी मिल था सम्मान

उल्लेखनीय है कि अदिति के बड़े भाई अनुभव हलवाई को 12 वीं में अच्छे अंक लाने पर इस मेधावी छात्र को तत्कालीन मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घोषणा के अनुसार मानस भवन में सम्मानित हुए और लैपटॉप के लिए 25 हजार रूपये की चेक भी सम्मान  स्वरूप मिल चुका है। अदिति ने बताया कि मेरा सपना है कि मैं आईएएस बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हूं साथ ही समाज में पिछड़े एवं गरीब व्यक्तियों की सेवा कर उनकी मदद कर उनका जीवन स्तर ऊपर उठाना चाहती हूं।

Post Top Ad

Pages