Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, May 15, 2019

स्प्रिंग डेल्स की छात्रा दीपिका ने बढ़ाया विद्यालय का मान


शाहड़ोल। स्थानीय स्प्रिंग डेल्स की कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रा दीपिका खेमका ने मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कॉमर्स ग्रुप में 459 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित अपने परिवार का मान बढ़ाया है। बोर्ड द्वारा आज घोषित हुए परीक्षा परिणाम के मुताबिक जिले की मेरिट लिस्ट में कॉमर्स ग्रुप में  दीपिका खेमका ने 459 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है। कॉमर्स ग्रुप में स्प्रिगडेल्स नॉर्दर्न रेलवे कॉलोनी के विद्यालय में अध्ययनरत दीपिका खेमका का कक्षा 12 वीं की परीक्षा में प्रथम रही है। अपने विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीता पाल ने बताया कि हमें यह गौरव प्राप्त कराने में दीपिका खेमका ने अथक मेहनत की थी इस तरह विद्यालय की शिक्षिका रिजवी का भी यह विश्वास था कि दीपिका जिले में अव्वल रहेगी और हुआ भी यही कि शिक्षिका रिजवी का सपना साकार हो गया, गौरतलब है कि दीपिका खेमका भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पदम खेमका की पुत्री है जो वर्तमान में सीएस की कोचिंग के लिए रायपुर में गई हुई है। वहीं दूसरी ओर उनकी मां सरस्वती खेमका हाउस वाइफ है। दीपिका से फोन पर हुई बात में उसका कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे हमारे विद्यालय की शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत तो है ही, दूसरी ओर मेरी माता जी का कड़ा अनुशासन भी इस उपलब्धि में उनका अहम रोल है। दीपका से हुई बातचीत में उसने बताया कि मैं कंपनी सेक्रेट्री बनना चाहती हूं, इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगी, जिले की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने का श्रेय आप किसे देना चाहेंगी, के जवाब में दीपिका ने बताया कि पूरी इस उपलब्धि का श्रेय मेरी मां को है वहीं दूसरी ओर उसका यह भी कहना है कि मेरे बड़े भाई ने भी मुझे अनवरत रूप से सहयोग दिया है।

Post Top Ad

Pages