Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, April 24, 2019

रोटरी क्लब ने गांधी चौक मे किया प्याऊ का शुभारंभ


जय सोनी शहडोल। बुधवार को रोटरी क्लब ने भीसण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया गान्धी  चौक अभय होटल मे प्याऊ की शुरुआत की है जिससे इस गर्मी के मौसम मे आमजन को शीतल जल उपलब्ध हो सके। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एके श्रीवास्तव एवं टीपी मिश्रा ने आमजनो को शीतल जल पिला कर प्याऊ का शुभारंभ किया साथ मे गुड चना भी खिलाया गया। क्लब हर साल  नया गांधी चौक तथा बुढार रोड मे प्याऊ की स्थापना करते है जिससे आमजन को इस भीसण गर्मी मे आसानी से शीतल जल उपलब्ध हो सके। इस शुभारंभ के अवसर पर विशेष रूप से रोटरीयन विनय तिवारी, नरेश सिंघल, संजय कटारे, संजय पान्डे, विजय दुबे, कमलेश सिंह, देवेन्द्र कुन्दननी, सत्येंद्र सोनी, पवन खांडलीया, मोहित द्विवेदी, दीपक कुशवाहा, डॉक्टर कपिल मिश्रा, विजय गुप्ता तथा महिला रोटरीयन अदिती तिवारी के साथ ही  कई अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post Top Ad

Pages