Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, April 1, 2019

सुरभि महिला मंडल ने कन्या छात्रावास के गरीब बच्चों बांटे चप्पल

जय सोनी शहडोल खबर।  सुरभि महिला मंडल एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र सामाजिक सरोकार के तहत आय दिन नित्य नए कार्यक्रम कर गरीब बच्चों व परिवारों के लिए सार्थक  कदम उठा रही है जिसमें अनूपपुर जिला के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आदिवासी बहुल्य ग्राम पोड़की स्थित मां शारदा कन्या विद्यापीठ छात्रावास के गरीब बच्चों को सुरभि महिला मंडल सोहागपुर के सौजन्य से चप्पल प्रदान किया गया  बताया गया है कि सुरभि महिला मंडल के सदस्यों का इस क्षेत्र से काफी लगाव होने के कारण छात्रावास के लड़कियों ने चप्पल की मांग की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए गत दिवस छात्रावास के समस्त कन्याओं को चप्पल प्रदान किया गया इस कन्या छात्रावास में करीब 70 गरीब बच्चे निवासरत है।
  इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुरभि महिला मंडल अध्यक्षा सोहागपुर क्षेत्र श्रीमती स्वाति चंद्राकर, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती रुचि हंसते, श्रीमती गोपा पोद्दार, श्रीमती सुषमा कुमार, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती साधना तोमर, श्रीमती अब्राहम, श्रीमती कविता महाराणा मौजूद रही।

Post Top Ad

Pages