जय सोनी शहडोल खबर। धनपुरी नगर को गौरवान्वित करने वाले नगर के स्वर्गीय कामता सिंह के सुपुत्र एवं शहीद सुशील सिंह के भाई जीपी सिंह ने अपना कार्यकाल सेना में पूरा करने के बाद धनपुरी नगर पहुंचे और मंदिर में जाकर पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया। सेना में सेवा देने के बाद नगर वापसी पर नगर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, युवा वर्ग एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जीती सिंह का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।