जय शहडोल। ग्राम खैरहा में नव दिवसीय श्रीमद्भा गवत कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन चैत्र नवरात्र प्रारंभ के साथ 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। एड. अजीत शुक्ला ने बताया कि उक्त कार्यक्रम दुर्गा मंदिर प्रांगण खैरहा में किया जाएगा श्रीमद् भागवत कथा 6 अप्रैल को कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ किया जाएगा एवं 14 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन के पश्चात समापन है। प्रवचन-कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक चलेगा। जिसमे आचार्य श्रीकान्त त्रिपाठी जी एवं उनकी पुत्री बाल विदुषी कुमारी शीघ्रता त्रिपाठी जी के मुखारविन्द से रस्वादन कराया जायेगा। कार्यक्रम समिति ने सपरिवार श्रीमद् भागवत कथा में पधार कर अपने जीवन को कृतार्थ बनाने की अपील की है।
