Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, April 7, 2019

शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज़

जय सोनी शहडोल/धनपुरी। मां ज्वालामुखी मंदिर धनपुरी में चैत्र नवरात्रि में समिति के द्वारा अनेकों कार्यक्रम किये जाते हैं इसी सिलसिले में भारत की देवीगीत की जानीमानी कलाकारा शहनाज अख्तर का कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे से मां ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में रखा गया है । हिन्दू जन जागरण समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, संरक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भारत की सुप्रसिद्ध देवी गीत कलाकार शहनाज अख्तर का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी पूरी तैयारियां समिति द्वारा कर ली गयी है । भक्तों की अपार भीड इस कार्यक्रम में हो सकती है इसकी व्यवस्था भी समिति के द्वारा और नगर निरीक्षक सुदीप सोनी के द्वारा भी व्यवस्था कर ली गयी है ओम साईं मां ज्वालामुखी ग्रुप के गौरव तिवारी ने बताया कि एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन होगा क्योंकि इस ग्रुप से शहनाज अख्तर काफी समय से जुडी हुई है तो निश्चित ही नगर के लोगों को एक शानदार कार्यक्रम देखने को और सुनने को मिलेगा और इस कार्यक्रम में शानदार झांकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी समिति ने सभी से इस कार्यक्रम में पहुचने की अपील की है।

Post Top Ad

Pages