Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, April 18, 2019

आज श्रीराधाकृष्ण मन्दिर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव विशाल भण्डारा

धनपुरी। सुप्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर आगामी 19 अप्रैल शुक्रवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर किए जाने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों शुक्रवार की सुबह से होंगे।

सुंदरकांड पाठ

मानस मंडली द्वारा 19 अप्रैल शुक्रवार प्रातः 8 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। अभिषेक महाआरती व पूर्णाहुति हवन 19 अप्रैल शुक्रवार प्रातः 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
महभंडारा एवं प्रसाद

श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में  भंडारे का आयोजन 19 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक समिति के द्वारा विशेष व्यवस्था किया जाएगा ।
शोभायात्रा झांकी जुलूस

नगर के मध्य स्थित सुप्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर से 19 अप्रैल शुक्रवार सांय 4 से नगर के विभिन्न वार्डों से शोभा यात्रा नगर के प्रमुख स्थलों  से होते हुए पुनः जुलूस श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी।
श्री राम कथा वाचक

श्रीकामदगिरि पीठाधीश्वर जगदगुरू श्रीरामानंदचार्य स्वामी श्री रामास्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम, दीदी राधा शर्मा जी ग्वालियर मध्य प्रदेश, श्री स्वामी राम बालक दास जी महाराज श्री राम जानकी मंदिर बुढार समिति के द्वारा नगरवासियो से श्री हनुमान जयंती महोत्सव पर्व की समस्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें पूर्ण लाभ अर्जित करें।

Post Top Ad

Pages