राजेंद्रनगरसिरौजा। खैरहा स्थित बूढ़ी माता मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस पावन अवसर पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। वही हनुमान जी आरती भी की गई और विशाल शोभायात्रा निकाला गया यह शोभायात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से लेकर के ठाकुर बाबा होते हुए बस स्टैंड से ग्राम भ्रमण करते हुए गढी़ चौक से मंदिर प्रांगण गोहिटा संगम धाम में शोभायात्रा का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अंजय सिंह नन्हूँ, दीपक शर्मा, सीताराम चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता, चंद्रदत्त शर्मा, रोहित शर्मा, आशुतोष शुक्ला, अनुपम अवस्थी, सत्येंद्र सोनी, अतुल सोनी, अरुण त्रिपाठी, सूरज सोनी, राजा चतुर्वेदी, शिवेंद्र चतुर्वेदी, उपेंद्र चतुर्वेदी, विजय त्रिपाठी, संतोष सोनी, वीरू रैदास, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
