Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, April 20, 2019

मुस्लिम विकास परिषद ने कराया प्याऊ का शुभारंभ

जय सोनी शहडोल। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान राहगीरों के लिए मुस्लिम विकाश परिषद जिला शहडोल के द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। जिससे राहगीरो को डंडा पानी मिल सकेगा। मुस्लिम विकाश परिषद के शहडोल जिला अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि गर्मी के मौसम में ठेल, रिक्शा, ऑटो वाले, मजदूरों व राहगीरों को शुद्ध व ठंडे पानी की समस्या से जूझना पड़ता है जिससे अब उन्हें राहत मिलेगी। इसके अलावा खरीदकर करने आये लोगो को भी बाजार में प्यास लगती है जिससे अब वे भी अपनी प्यास बुझा लेते हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के जानिब से धनपुरी में प्याऊ की शुरूआत किया गया। इस सर्वजनिक प्याऊ की शुरुआत मोहम्मद समस त्रिपाठी के द्वारा फातिया पढ़कर किया गया है। मुख्य रूप से मुस्लिम विकास परिषद के मोहम्मद मोइन, शैफ काजी, रियाज खान, मुस्ताक अली एवं परिषद के सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया है।

Post Top Ad

Pages