Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, March 23, 2019

आरटीओ शहडोल की बड़ी कार्यवाही

आरटीओ शहडोल की बड़ी कार्यवाही



जय सोनी शहडोल। शनिवार 23 मार्च को आरटीओ शहडोल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही रिलायंस प्रोजेक्ट एवं अन्य गाड़ियों पर हुई है। आरटीओ शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि जब रिलायंस प्रोजेक्ट पर छापा मारा गया तो दो क्रेन क्रमांक - एनएल 03 ए पी 2439 एवं जीजे 06 जी एफ 1085, एमपी का टेक्स जमा नही था। इसके अलावा एक एम्बुलेंस एमपी 18 बीबी 2787 प्राइवेट कैटेगरी रजिस्टर्ड होने पर कार्यवाही की गई है। इनके साथ ही एक ट्रैक्टर गाड़ी क्रमांक - एम पी 18 ए बी 1389 प्राइवेट रजिस्ट्रेशन होते हुए भी टैंकर के रूप में उपयोग किया जा रहा था जिसे आरटीओ शहडोल द्वारा जप्त किया गया है एवं ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 0243 वाहन स्वामी के घर में कंडम हालत में खड़ा पाया गया जिस पर आरटीओ शहडोल द्वारा 1,04,457 रुपये बकाया होने पर नोटिस जारी किया गया की 7 दिवस के अंदर टैक्स जमा करें अन्यथा वाहन स्वामी की अन्य संपत्ति जप्त कर नीलामी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह जेसीबी क्रमांक एमपी 18 डी ए 0302 पर लगभग 1 लाख 40 हजार बकाया होने पर जप्त किया गया है। आरटीओ शहडोल द्वारा अन्य 9 वाहनों से 17 हजार रुपए की चालान कार्यवाही करते हुए वसूले गए।

Post Top Ad

Pages