शहीद दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
शहडोल। अदम्य युवा सेवा समिति, पर्यावरण ग्राम विकास समिति एवं अदम्य खेल अकादमी द्वारा आज ग्राम गोरतरा पटेरा टोला स्थित शहीद भगत सिंह मैदान में भारत के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के शहादत दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मैदान परिसर में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात देशभक्ति गीत एवं वैचारिक भाषण का विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी। समर्थ मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी ग्रामीण परिसर एवम उपस्थित जनसमूह को देश प्रेम के किस्से, विचार, गीत एवं अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में कला, साहित्य एवं खेल क्षेत्र की हस्तियों तथा युवा वर्ग के विभिन्न बच्चों का सम्मान समारोह भी किया गया। अंतिम चरण में पतेरा टोला इलेवन एवं घरौला मोहल्ला के बीच 20 ओवर का क्रिकेट मैच भी खेल गया जिसमें पतेरा टोला ने मैच जीता। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी राजेश्वर उदानिया, एनईआई रेलवे सचिव ए.के. मोहन्ती, जिला हॉस्पिटल से डीसीएम रामगोपाल गुप्ता, खेल प्रशिक्षक एम.रामाराव, सज्जी मैथूज, शाद अहमद, धीरेन्द्र सिंह, पत्रकार आर.पी. पटेल, श्रवण सिंह, श्रीमती सोहगी बैगा व अन्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही अदम्य संस्था के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।