Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, March 24, 2019

हजरत बाबा करामत शाह की दरगाह में सामूहिक विवाह 26 मार्च को

हजरत बाबा करामत शाह की दरगाह में सामूहिक विवाह 26 मार्च को
बगदाद करामत युवा उर्स कमेटी ने तैयारियां की पूर्ण

शहडोल। संभाग के जैतपुर में स्थित हजरत बाबा करामत शाह रह.अलैह की दरगाह में बीते ग्यारह साल से बगदाद करामत युवा उर्स कमेटी के जानिब से इज्तेमाई शादियां (सामूहिक विवाह) का आयोजन कराया जा रहा है। इस साल भी कमेटी द्वारा 78 वें सालाना उर्स मुबारक मौके पर इज्तिमाई शादियां (सामूहिक विवाह) कराया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कमेटी के जनरल सेक्रेटरी चाँद खाँ नियाजी ने देते हुए बताया कि 25 मार्च दिन सोमवार को परचम कुशाई, ग़ुस्ल संदल व चादरपोशी, बाद नमाज मग़रिब तकरीर व मिलादखानी होगी।  26 मार्च दिन मंगलवार को कई जोड़ों का इज्तेमाई शादियां (सामूहिक विवाह) होगा और रात 10 बजे से महफिले शमाँ का आयोजन होगा। 27 मार्च दिन बुधवार को कब्बाली का शानदार मुकाबला होगा। आगे बताया कि कार्यक्रम के पहले साल 2009 में यहां तीन जोड़ों का निकाह हुआ था। इस इज्तिमाई शादी (सामुहिक विवाह) में हर साल निकाह (शादी) करवाने वाले जोड़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। निकाह होने वाले जोड़े को कमेटी द्वारा गृहस्ती का सामान उपहार के रूप में भेंट किया जाता है। चाँद खाँ नियाजी ने बताया कि उनके कमेटी द्वारा यह लगातार बारहवें साल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल 18 जोड़ों की शादी उनके धर्म व रीति रिवाज के साथ कराई जाएगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम होंगे वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं अनुपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, कोतमा विधायक सुनील सराफ,   कोतमा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश सोनी, आजाद बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहडोल, मो.अकरम मंसूरी, धनपुरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुबारक मास्टर, जिम्मी सिंह बिरसिंहपुर पाली सहित संभागीय मुख्यालय व तीनो जिलों की जानी मानी हस्तियां रहेंगी। कमेटी के द्वारा सभी संभाग वासियों से इस सभी कार्यक्रम में गुजारिश की गई है।

Post Top Ad

Pages