जय सोनी शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में साहू समाज शहडोल के द्वारा संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती का आयोजन 31 मार्च दिन रविवार को किया गया। जिसमें जिले के समस्त क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां कर्मा आश्रम में पूजा अर्चना प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात विशाल शोभायात्रा बुढ़ार चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, शेर चौक, पंचायती मंदिर, नगरपालिका चौक होते हुए जयस्तंभ चौक सहित कई स्थानों से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजसेवियों का सम्मान व सामूहिक भंडारा प्रसाद वितरण माँ कर्मा आश्रम करन तलैया के पास किया गया है। समाज के जिलाध्यक्ष बालमीक प्रसाद साहू शहीद अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
