Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, March 30, 2019

मनोज टीवीएस को मिला प्रथम एक्सीलेन्ट अवार्ड


शहडोल। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के द्वारा सेल्स एवं सर्विस के क्षेत्र में म.प्र. एवं छत्तीगढ़ के जोन स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने सर्वश्रेष्ठ प्रथम तीन डीलरो को उत्कृष्टता पुरूस्कार से नवाजा गया है। यह पुरूस्कार भोपाल के जहानुमा पैलेस में आयोजित टीवीएस मोटर कंपनी के मेन डीलरो के कान्फ्रेन्स में कंपनी के अधिकारियो द्वारा प्रदान किया गया। 
भोपाल में आयोजित उन उत्कृष्ट मेन डीलरो को सेल्स एवं सर्विस के क्षेत्र में जोन स्तर पर अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया जिसमे शहडोल के सम्भागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस के संचालक मनोज गुप्ता को भी उक्त कान्फ्रेन्स में सेल्स एवं सर्विस में प्रथम पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान टीवीएस मोटर कंपनी के वाईस प्रेसीडेन्ट (सेल्स) यूबी पाण्डेय ने प्रदान किया। उक्त अवसर पर नेशनल सेल्स मेनेजर रविन्द्र चौहान, ऐरिया सेल्स मेनेजर अनुराग सिंह, टीएम सेल्स सोनू मिश्रा, नीरज पाटिल, अविनीश नायक, अनुकूल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र केवट के साथ बड़ी संख्या में म.प्र. छत्तीगढ़ जोन के कंपनी के डीलर व अधिकारीगण उपस्थित थे। 
मनोज टीवीएस के संचालक राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने कंपनी के द्वारा सेल्स एवं सर्विस मे प्रदत्त प्रथम पुरूस्कार मिलने पर शोरूम के समस्त स्टाफ व उपभोक्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है। संचालको ने कहाकि अच्छा कार्य करने के बाद प्रोत्साहन मिलने से काम में और निखार आता है। उन्होने कहाकि शोरूम के सेल्स सर्विस फाइनेन्स स्पेयर पार्टस टीम के द्वारा बेहतर काम करने के परिणामस्वरूप भी मनोज टीवीएस को फिर से सेल्स एवं सर्विस के लिए प्रथम अवार्ड मिला है। उन्होने कंपनी के अधिकारियो व मीडिया बन्धुओ के परस्पर सहयोग के लिए भी कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

Post Top Ad

Pages