Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, March 31, 2019

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही


जय सोनी शहडोल। शहर एवं धुरवार टोल वैरियर पर एडीजे केके मिश्रा एवं सीजेएम संतोष कोल द्वारा डीएसपी यातायात अखिलेश तिवारी एवं सूबेदार अभिनव राय की उपस्थिति में मोबाईल कोर्ट का आयोजन किया गया इस मोबाईल कोर्ट के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी, आटो एवं मोटर सायकल की चेकिंग की गई। नियमानुसार न चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बसों में ओव्हर लोडिंग, ड्रायवर/कंडेक्टर के बर्दी न पहनने, काली फिल्म, बिना परमिट, अवैध नम्बर प्लेट, फिटनेस न होना, प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले कुल 106 वाहनों से रूपये 90,500 /- जुर्माना वसूल किया गया। जिन वाहनों में परमिट नहीं पाये गये, उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिन पर 14 वाहनों से रूपये 34000/- जुर्माना न्यायालय द्वारा किया गया। इस कार्यवाही में न्यायालयीन स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ का बड़ा योगदान रहा। इस कार्यवाही को देख आमजनों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि लगातार जिस तरह से कार्यवाही हो रही है इस कार्यवाही से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और काफी हद तक वाहन चालक नियमों का पालन करते दिख रहे हैं।

Post Top Ad

Pages