Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, March 25, 2019

सुरभि महिला मंडल ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

सुरभि महिला मंडल ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण



अनूपपुर पुष्पराजगढ़। सुरभि महिला मंडल  एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के तत्वधान में जिला अनूपपुर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के सुदूर ग्राम पोड़की के मां शारदा कन्या विद्यापीठ के आवासी छात्रावास मे रह रहे करीब 70 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर वरिष्ठ डॉ. बी ब्रह्मचारी द्वारा दवाइयां देने के साथ साथ उचित सलाह दी गई। सुरभि महिला मंडल द्वारा  जानकारी देते हुए बताया कि सुरभि महिला मंडल एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के तत्वाधान में गत दिवस पोड़की कन्या छात्रावास के लड़कियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से त्वचा रोग, वायरल फीवर के ज्यादातर मरीज थे जिनका जांच करने के पश्चात दवाइयां दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुरभि महिला मंडल अध्यक्षा सोहागपुर  क्षेत्र की श्रीमती स्वाति चंद्राकर, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती रुचि हंसते, श्रीमती गोपा पोद्दार, श्रीमती सुषमा कुमार, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती साधना तोमर, श्रीमती अब्राहम, श्रीमती कविता महाराणा, श्रीमती कला पवार, श्रीमती मीरा प्रजापति मौजूद रही। इस कार्यक्रम में डॉक्टर बी ब्रह्मचारी, सिस्टर कल्पना चंद्रेकर का विशेष सहयोग मिला जिससे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Post Top Ad

Pages