काथलिसिमिया और सिकल सेल जनजागरण अभियान
जय सोनी शहडोल। जिनके शरीर में खून नही बनता और बार बार खून चढाना पडता है उसे ही थलिसिमिया मेजर कहते हैं, हर समाज मे माइनर लोग हैं और वे 6% से 25% तक हैं,12% देश मे थलिसिमिया माइनर हैं,माइनर कोई बीमारी नही है,सिर्फ खून नही बनता। यह बीमारी ना होने के कारण इसका कोई इलाज भी नही है,यह एक अनुवांशिक बीमारी है, लेकिन यदि यह बीमारी पति और पत्नी दोनो को है तो होने वाली सन्तान थलिसिमिया मेजर मे परिवर्तित हो जाती है उस दशा मे व्यक्ति के शरीर मे खून नही बनता, जीवन मे हर व्यक्ति को यह जांच एक बार अवश्य करवाना चाहिए क्युंकि यह बीमारी नही है जो माइनर है वो माइनर रहेगा, जो नोर्मल है वो नार्मल ही रहेगा, उसमे कोई बदलाओ नही होने वाला,एक यदि नोर्मल है और एक माइनर तो वो लोग शदी कर सकते है। यह जांच कुछ महँगी है, यह जांच लगभग 1200 रुपयेकी पडती है, रोटरी क्लब शहडोल तथा तोलनी संस्था संयुक्त रूप से शिविर लगाकर यह जांच मात्र 100 रुपये के शुल्क मे कर रहें हैं यह शिविर कल 27 मार्च दिन बुधवार को बुढार रोड स्थित अभय कुन्ज मे होगा आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी अपने आस पास के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस शिविर के बारे मे बताकर लोगों को इसका लाभ दिलाएँ यह शिविर प्रात 9 बजे से सायंकाल 4 बजे तक चलेगा इसकी जांच दुनिया की बड़ी लेबोरेटरी थायरोकेयर नवी मुंबई मे एच पी एल सी द्वारा की जायेगी तथा 15 दिन बाद आप अपनी रिपोर्ट रोटरी क्लब द्वारा प्राप्त कर सकेंगे
आशा है आप सभी इस जान जागरण अभियान मे रोटरी क्लब के साथ चलकर अपनी जांच अवश्य करवायेंगे तथा लोगों को जांच के लिये प्रेरित करेंगे,तथा देश को अनावश्यक खर्च से बचाएंगे।
