Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, September 5, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मनाई जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नृत्य के साथ गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का उल्लास

गोबरा नवापारा, छत्तीसगढ़। वार्ड क्रमांक 07 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5-2 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की चहल-पहल और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी एवं सहायिका संतोषी साहू की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने मोहा मन

जन्माष्टमी के सांस्कृतिक आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गीत-संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे कलाकारों की मासूम अदाओं और आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भवानी, पूर्वी, हीरु, शिवानी कंसारी, त्रिशू, पीहू, ऋषभ सेन, धनेश्वरी, माही, भारती साहू, बेबी, लावन्या एवं दिव्यांश ने उत्साह के साथ सहभागिता की। बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को बेहद सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।

प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व से बच्चों को परिचित कराने के साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस आयोजन ने बच्चों के बीच आपसी सहभागिता, सांस्कृतिक संस्कार और धार्मिक उत्सव के प्रति उत्साह को और बढ़ाया।

Post Top Ad

Pages