शहडोल। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रभा मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय कार्याें की प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवष्यक दिषा निर्देश दिए गए। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह सहित सामान्य सभा के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
