Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, August 26, 2026

विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की


शहडोल।
जयसिंहनागर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग की उपस्थिति में तहसील कार्यालय सोहागपुर के सभागार विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए की विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिले इसके लिए मैदानी अमले के साथ मिलकर कार्य करें। बैठक में नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत जलभराव की स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा, राशन वितरण, सड़क निर्माण कार्य  सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन, मुख्य नगर पालिका शहडोल श्री निशांत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Post Top Ad

Pages