शहडोल। जिले के थाना क्षेत्र सिंहपुर में कुछ लोगों द्वारा जुंआ फड़ का संचालन किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस जुंआ फड़ में काफी दूर-दूर से लोग अपना किस्मत अजमाने पहुंच रहे हैं। जबकि संचालन करता द्वारा पहुंचे हुए सभी खिलाड़ियों को सारी सुविधा मुहैया करा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, यहां तक की संचालन करता खिलाड़ियों को पूर्ण विश्वास दिलाता है कि सब सुरक्षित रहकर जुआ खेल सकते हैं और किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होगी जिसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सहित संभाग से खिलाड़ी सिंहपुर पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि सिंहपुर थाना क्षेत्र के पास एक तिराहे में स्थित जलपान ग्रह है जहां जुआ संचालन के गुर्गों तैयनात रहते हैं और दूर दराज से आए खिलाड़ियों के वाहनों को सुरक्षित जगह में खड़ा कर अपने साधन में उन्हें अड्डे तक पहुंचाते हैं इतना ही नहीं दूर-दूर से पहुंचे खिलाड़ियों के कुछ वाहनों को होटल के सामने या आसपास, सिंहपुर अस्पताल के आसपास भी उनके वाहनों को खड़ा कर कर जुआ खिलाने के लिए ले जाते हैं। जबकि यह जुंआ फड़ थाना के पीछे एक तालाब के पास संचालित होता है जो की शाम 5 बजे से देर रात तक बड़े पैमाने पर जीत हार का दाव लगते जुआ खिलाड़ी खेलते रहते हैं मगर इस बात की भनक पुलिस प्रशासन को नहीं है तभी तो अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। जागरूक आम जनों ने पुलिस प्रशासन से आस लगाए हुए हैं की पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम उठाकर कार्यवाही करेगी जिससे गाँव मे पनप रहे इस बुराई पर अंकुश लग सके। अब देखना यह होगा की पुलिस प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है जिससे आम जनों को राहत मिल सके।
Post Top Ad
Wednesday, June 18, 2025
Home
Unlabelled
सिंहपुर थाना क्षेत्र में चल रहा जुंआ, कब होगी कार्यवही?