Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, July 2, 2022

भाजपा का कार्यालय उद्घाटन एवं जनसंपर्क

 


एस एम गौतम,ओपीएम। जिले के नगर परिषद बकहो में चुनावी सरगर्मी अब धीरे धीरे तेज होती नजर आ रही है। पार्टी के पदाधिकारी अपने प्रत्याशी के लिए दर-दर घर घर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जैतपुर विधायक मनीषा सिंह एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह बकहो नगर परिषद प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क तेज कर दिए हैं जिससे पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से विजई हो सके। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बकहो नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का भी उद्घाटन किए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे और उद्घाटन के बाद चुनावी रणनीति तैयार कर मतदाताओं के पास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष कामाख्या नारायण, कृष्ण गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, लल्ला  केवट, कुलभूषण, प्रदीप शर्मा, गजेंद्र द्विवेदी सही कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जनसंपर्क किया।

Post Top Ad

Pages