शहडोल। नगरी निकाय के चुनाव में यदि वार्ड क्रमांक 4 की जनता का मुझे आशीर्वाद मिला तो मैं ब्योहारी को चमन कर दूंगी। विकास की कड़ी में सर्वप्रथम बस स्टैंड की समस्या का निदान करूंगी और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराऊंगी। यह बात ब्योहारी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जरीना भइया खान ने एक भेंट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं जनता से जो भी वादा करूंगी, उसको हर हाल में निभाऊंगी। चुनाव जीतूं या हारूं, लेकिन जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। वार्ड क्रमांक 4 में नालियां और सड़कों को दुरुस्त कराऊंगी। वार्ड को सुसज्जित बनाऊंगी और अपने वार्ड के लोगों की हर समस्या का निदान करूंगी। साथ ही दूसरे वार्ड के लोगों की भी समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी जरीना भैया खान इन दिनों घर-घर दस्तक दे रहीं हैं। इस दौरान उन्हें बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का भरपूर स्नेह मिल रहा हैं।
