शहडोल। जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही कर रही है। इस कार्यवाही से जिले में हड़कंप मचा हुआ है वही प्रश्न भी उठ रहे हैं। आमजनो की माने तो यह कार्यवाही रेत ठेका कंपनी वंशिका के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है वहीं लोगों में यह चर्चा है कि काम किसी और का नाम किसी और का के तर्ज पर यह कार्यवाही चल रही है। लोगों में यह भी चर्चा की है कि रात के अंधेरे में उमरिया जिले में हुई कार्यवाही को जिला प्रशासन शहडोल जिले की कार्यवाही मान रहे है। जबकि यह कार्यवाही उमरिया जिले की मझौली, मुंह बोला, इमलिया खदान की जनचर्चा में है। इस कार्यवाही में पकड़े गए हाईवा, पोकलेन एवं अन्य के बारे में प्रशासन ही बता सकता है की किसका है।
क्या है मामला?
रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही 15 हाइवा और 1 पोकलेन जप्त मामले में 11 सितंबर 2021 जारी समाचार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर दिलीप कुमार पांडेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भविष्य कुमार भास्कर के मार्गदर्शन में शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पोंड़ीकला सोन नदी से 15 हाइवा और 1 पोकलेन अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पकड़े जाने वाले वाहनों की जब्ती की कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक कुमार पटेल एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अमला द्वारा कार्यवाही की गई।
वंशिका ग्रुप कहना है
वंशिका ग्रुप के द्वारा यह कहा जा रहा है कि रेत ठेका कंपनी के नाम पर जिला प्रशासन शहडोल बट्टा लगा रहा है, जबकि रात के अंधेरे में उमरिया जिले में हुई कार्यवाही पर जिला प्रशासन दिखा रहा है कि शहडोल जिले की कार्यवाही है। उमरिया जिले के मझौली, मुंह बोला, इमलिया खदान से पकड़े गए हाईवा वा पोकलेन को प्रशासन शहडोल जिले की कार्यवाही में शामिल कर रहे है इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है यह तो बखूबी प्रशासन को पता है।