Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, January 23, 2021

सामुदायिक भवन सिंहपुर का निरीक्षण बाउंड्री वाल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश


शहडोल।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत सिंहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक भवन सिंहपुर में पुलिस थाना शिफ्ट करने एवं पुलिस थाना बनने के पश्चात ग्राम पंचायत कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक भवन सिंहपुर से लगी शासकीय भूमि में बाउंड्री बाल बनाने सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटवाने एवं ग्राम पंचायत द्वारा दुकाने निर्मित करा कर किराए पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने  सामुदायिक भवन परिसर को बेहतर ढंग से डेवलप करने के निर्देश  ग्राम पंचायत सचिव एवं उपयंत्री को दिए। जानकारी लेने पर बताया गया कि इस क्षेत्र के लगभग 3200 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हैं जिसमें से 1700 कार्ड अभी तक बनाए जा चुके हैं। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धर्मेंद्र मिश्रा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad

Pages