Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, November 5, 2020

8 नवंबर को जिला पेंटिंग आर्टिस्ट की बैठक

 


शहडोल। आधुनिक युग में पेंटिंग कला का अस्तित्व अंधकार में जाता हुआ नजर आ रहा है, इसी कला को बचाए रखने के लिए कला के जानकारसें ने अपनी कला को रहती दुनिया तक कायम रखने के लिए कलाकारों को जगाना और एकजुटता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलना अब जरूरी है, इन्हीं सब अटकलों को लेकर पेंटिंग कला प्रेमियों ने अपना एक संगठन पंजीयन कराया है जो पूरे मध्यप्रदेश में पेंटिंग आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के नाम से अपनी पहचान बनाने के लिए अग्रसर है। इसी तारतम्य में गत महीने जिला उमरिया के रानी दुर्गावती भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी और ठीक उसी तरह संभागीय मुख्यालय शहडोल में भी जिला पेंटिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन शहडोल की एक बैठक दिनांक 8 नवंबर को सुबह 11 बजे साहिबा होटल राजेंद्र टॉकीज के पास शहडोल में आयोजित की गई है। जिसमें शहडोल जिले के सभी पेंटिंग आर्टिस्ट्स जो पूर्व में सदस्यता ले चुके हैं और जो अभी लेना चाहते हैं यह सभी आवश्यक रूप से जिला पेंटिंग आर्टिस्ट की बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और एसोसिएशन के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराकर उसे हल कराने में सहयोग प्रदान करें।

Post Top Ad

Pages