Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, September 24, 2020

भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 


बिरेन्द्र सिंह, अनूपपुर। भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर द्वारा एकल राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया,जिसमें तीन वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम, कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं, द्वितीय वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी तथा तृतीय वर्ग में भारत विकास परिषद के सदस्य तथा पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अनूपपुर जिले के मॉडल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक स्कूल, भारत ज्योति हायर सेकेंडरी विद्यालय, कार्मल कान्वेंट स्कूल, डीवीएम पब्लिक स्कूल, बेथेल मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू बाल निकेतन, सनबीम कान्वेंट विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का आरंभ केंद्रीय विद्यालय के कक्षा छह के शान जायसवाल द्वारा वंदे मातरम गीत पियानो पर बजाकर किया गया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम डीवीएम स्कूल की एकता सिंह तथा द्वितीय केंद्रीय विद्यालय के शान जायसवाल तथा कार्मल कान्वेंट स्कूल की श्रेयांशी गुप्ता तथा तृतीय डीवीएम स्कूल के अंश मिश्रा आए। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम कार्मल कान्वेंट स्कूल की सौम्या द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर भारत ज्योति हायर सेकेंडरी विद्यालय के जी. चिरंजीव राव तथा दिव्या विश्वकर्मा, तृतीय सरस्वती विद्यालय की आयुषी सिंह तथा डीवीएम स्कूल की साक्षी सिंह आए। प्रतियोगिता में घनश्याम राठौर तथा गीता राठौर ने भी भाग लिया जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता के बावजूद अपनी गायन प्रतिभा से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के तृतीय वर्ग परिषद के सदस्यों की गायन प्रतियोगिता में प्रथम संरक्षक गजेंद्र सिंह, द्वितीय विंध्य प्रांत महासचिव देवेंद्र तिवारी, तृतीय श्रीमती वंदना सोनी तथा श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव आए।निर्णायक मंडल में डायरेक्टर तथा फाउंडर संगीत साधना केंद्र, कटनी के आर .के. प्रसाद जी,वरिष्ठ कलाकार तथा संगीत प्रेमी पवन छिब्बर, प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ स्कूल के अनूपपुर संचालक तथा आदिवासी प्रशिक्षक संजय विश्वास शामिल थे। निर्णायक मंडल द्वारा आस्था गौतम, श्रेयांशी सिंह, शीना ध्यानी, मानसी सिंह गौतम, सिम्मी सिंह गौतम, प्रथम सोनी, सक्षम खेमका, शिवम तिवारी, निहाल सोनी ,गीत केशरवानी, सुमित मिश्रा, विशाल अग्रहरी, प्राक्षी रजक, अंश द्विवेदी, श्रेयांश सोनी, रिषभ वर्मा आदि बच्चों की गायन प्रतिभा को भी सराहा गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता के तृतीय वर्ग में संरक्षक सुदामा पांडे,अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पंकज गौतम, श्रीमती शब्द आधारी राठौर की गायन कला की भी प्रशंसा की गई। अंत में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा निर्णायक मंडल तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Post Top Ad

Pages