Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, September 15, 2020

टीवीएस वाहनों की सर्वश्रेष्ठ बिक्री पर मनोज टीवीएस को फिर मिला प्रथम पुरस्कार

 


शहडोल। देश की अग्रणी दो पहिया वाहन टीवीएस मोटर कंपनी के मुख्य संभागीय डीलर मनोज टीवीएस शोरूम को एक बार फिर कंपनी ने बीते वर्ष मध्यप्रदेश में टीवीएस गाड़ियों की सर्वश्रेष्ठ बिक्री पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा है।मनोज टीवीएस शोरूम को यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के मेंन डीलरों की आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में बीते वर्ष के सेल्स परफॉरमेंस में बेहतर कार्य के लिए पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम पुरूषकार दिया गया।इसी प्रकार मार्केट शेयर गेन में भी मनोज टीवीएस को पूरे प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। टीवीएस मोटर कंपनी के इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर रविंद्र चौहानए नेशनल डीटी ट्रांसमिशन श्री गणेशन, एरिया सेल्स प्रमोटिव देवराज पांडे, एरिया सेल्स मैनेजर अनुराग सिंह, एरिया सर्विस मैनेजर राजेंद्र मिश्रा, एरिया टीवीएस फाइनेंस राजेश तिवारी, एरिया डीलर डेवलपमेंट मैनेजर अनुकूल श्रीवास्तव व समीर ट्रेटरी मैनेजर सेल्स सौरभ दवे, ट्रेटरी सर्विस मैनेजर संदीप पेंद्रे, सुरेंद्र केवट के साथ पूरे मध्यप्रदेश के मेंन डीलरों में मनोज टीवीएस शहडोल के डायरेक्टर मनोज गुप्ता व अन्य डीलरों के अलावा सभी ट्रेटरी मैनेजर, सेल्फ, सर्विस, फाइनेंस के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस सफलता के लिए  सुभचिंतको परिवार जनो व इष्ट मित्र गणो हर्ष है तथा उज्जल भविष्य की कामना की। टीवीएस मोटर कंपनी के वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में डीलरों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा कर आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों ने डीलरों को दिशा निर्देश दिए गए। कंपनी के अधिकारियों ने  डीलरों से कहा है कि  त्यौहार के दौरान  शोरूम में  कंपनी के  सभी मॉडल  तथा  कलर  की  उपलब्धता  बनाए रखें ।मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता व योगेश गुप्ता ने मनोज टीवीएस को पूरे प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ बिक्री एवं मार्केट शेयर गेन में प्रथम पुरस्कार मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां की यह सभी के स्नेह सहयोग आशीर्वाद व मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की सभी से अपेक्षा व्यक्त की है। मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता व योगेश गुप्ता ने बताया कि हमारे शोरूम में कंपनी के नए उत्पाद 6 मॉडल की ज्यूपिटरए पेप्स प्लस, अपाचेए स्टार सिटी प्लस, स्पोर्टस, रेडान, एक्स.एल 100 के साथ सभी मॉडल, कलर्स की गाड़ियों की स्टाक उपलब्ध है जिससे ग्राहक अपने मनपसंद के कलर व मॉडल सरलता पूर्वक खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड19 के संक्रमण से बचने के सभी उपाय शोरूम में किए जा रहे हैं। शोरूम को नियमित रूप से सेनेटाइज कर सभी कर्मचारियों को मास्क धारण कर व सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन कराया जाता है। मनोज टीवीएस ने सभी से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने का अनुरोध भी किये है।



Post Top Ad

Pages