शहडोल। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में जुए सट्टे व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अमलाई पुलिस को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम बटुरा में कुछ जुआरी ताश पत्ती से रुपये पैसे की जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर फड़ से जुआड़ी 1.राजा उर्फ प्रताप कुमार सोनी पिता गंगा प्रसाद सोनी उम्र 48 वर्ष, 2.राकेश यादव पिता रामाधार यादव उम्र 35 वर्ष, 3.पारस वासदेव पिता लल्ला वासदेव उम्र 31 वर्ष, एवं 4.भूलन वासदेव पिता अजय वासदेव उम्र 32 वर्ष चारो निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1,350 रुपए तथा ताश गड्डी ज़ब्त किया। पुलिस ने चारो आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त जुआ रेड की कार्यवाही में सउनि0 वेदप्रकाश तिवारी, प्र0आर0 गिरीश शुक्ला, आर0 गुलाब सिंह एवं मनोज कुमार की मुख्य भूमिका रही।