Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, July 19, 2020

विशेष अभियान के दौरान अवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश दबिश


शहडोल। जिले के वृत्त बुढा़र में जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे
के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग ने दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढा़र  में श्यामकली चौधरी के घर से 2 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब,
बच्चा सोनकर  के घर से 3 लीटर हाथ  भट्टी शराब, ग्राम सेमरा कौशिल्या चौधरी 2 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, अमलाई में सुखबाई यादव के घर से 3 लीटर, श्याम लाल यादव के घर से 1 लीटर हाथ भट्टी शराब,  मानमती यादव 2 लीटर हाथ भट्टी शराब, गीता केवट के घर से 15 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब 15 किलोग्राम महुआ लाहन जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2350 रुपये है। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी  अधिनियम 1915 कीधारा 34(1)(क) एवं(च) तहतवृ कार्यवाही की गई। कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ठाकुर नेतृत्व में की गई। इस कार्यवाही में सहयोगी स्टाफ में आबकारी  आरक्षक बाबूलाल नापित, सहेज सिंह धुर्वे एवं नगर सैनिक माधव सिंह साथ रहे। इसी तरह सोहागपुर में कुसुम साहू पत्नी मोहन साहू के रिहायशी मकान एवं मीना पत्नी संतोष बंशकार निवासी बधाइयां टोला के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 6 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर 2  प्रकरण कायम किया गया। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संपतिया धुर्वे एवं सहयोगी स्टाफआबकारी आरक्षक रघुवंश शुक्ला, गोपाल मरावी एवं प्रधान आरक्षक हेमराज कोरी की उपस्थिति में की गई। निश्चित जिस तरह जिला कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी एसके राजौरी के निर्देशन में यह कार्यवाही निरंतर चल रही है उससे अवैध शराब कारोबारियों पर हड़कंप मचा हुआ है।

Post Top Ad

Pages