शहडोल। जिला कांग्रेस भवन में आईटी सेल सोशल मीडिया विभाग की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ने की। वही इस कार्यक्रम में मंच संचालन शिव शंकर शुक्ला ने किया। बैठक के उपरांत जिला आईटी सेल सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की घोषित की गई। जिसमें वसीम खान पठान, दिलीप सोनी, पुष्पेंद्र पटेल, आदेश शुक्ला, अशोक तिवारी, आरिफ सिद्दीकी, अभिषेक शुक्ला, राजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया है। इसी तरह अंकित विश्वकर्मा, अंकित कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, श्रेयाशं मिश्रा, सचिन, मनीष कुमार मांझी, आजाद अहमद, निक्की तिवारी, आदिल खान, अमन सिंह करचूली, मनीष अहिरवार साजिद खान, रजनीश सिंह बघेल को जिला महासचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय कुमार त्रिपाठी, जैनुलअब्दिन, शिवकुमार तिवारी, अमरेंद्र द्विवेदी, आशीष बैस, राजमणि तिवारी, नियाज अहमद, किशनपाल, सोहेल अहमद, आकिब, जावेद खान, रवि कांत शर्मा, संजय गुप्ता, हर्षित द्विवेदी, मोहन अहिरवार, राज केवट, मोहम्मद साहिल को जिला सचिव का पद दिया गया है। सागर तिवारी, विक्की पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद सलाम को जिला महासचिव पद सौंपा गया है। जिला कांग्रेस आईटी सेल सोशल मीडिया विभाग के जिला आध्यक्ष सबी खान बंटी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी आईटी सेल की घोषणा के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आजाद बहादुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शिम्पी अग्रवाल, नापा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, राकेश कटारे, श्रीमती सीमा सिंह, बलमीत सिंह खनूजा, यादवेंद्र पांडे, शिव कुमार नामदेव, महमूद अहमद, विनय सिंह, प्रदीप सिंह, सुजित सिंह चंदेल, विनोद पाठक, सोंधिया जी, श्रीमति सुमित्रा कुशवाहा, श्रीमति संध्या सिंह, शिव शंकर शुक्ला, अनिल पटेल, अंकित सिंह, पार्षद सुफियान खान, अनुपम गौतम, सौरभ सिंह मनु, पंकज सिंह, हेमंत शर्मा, इंशात सिंह, अबीद खान, रतन सोनी एवं समस्त कांग्रेस परिवार एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषणा उपरांत सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी गई।
Post Top Ad
Sunday, July 19, 2020
Home
Unlabelled
आईटी सेल सोशल मीडिया की बैठक एवं नियुक्तियां
