शहडोल। थाना क्षेत्र कोतवाली में बीती रात पुलिस ने दबिश देकर नशे के कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पास से 7 किलो गांजा व 60 बॉटल सिरप बरामद कर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निश्चित ही इस सफलता से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया होगा। जबकि पुलिस अधीक्षक शहडोल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रतिमा एस मैथ्यू के द्वारा लगातार इन नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है जिस पर शहडोल जिले में पुलिस द्वारा मुहिम छेड़ी हुई है और जिले के कई थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। चलाई जा रही इस मुहिम में शहडोल थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली और थाना कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा सहित पुलिस अमला आरोपियों की तलाश में जुट गया जैसे ही यह नशे के कारोबार करने वाले पुलिस शिकंजे में आए तब पुलिस द्वारा तलाशी ली गई और उनके सिलेरियो कार से नशीली दवाइयों के साथ 7 किलो गांजा जप्त किया गया। इस कारोबार में लिप्त आरोपी अर्जुन तिवारी, निकेश तिवारी, सैफ खान, आमिर खान के अलावा दो महिलाएं भी पकड़े जाने की खबर है। आरोपियों को पकड़ने में मुख्य रूप से एसआई नित्यानंद, सुभाष, प्रियंका बघेल, एएसआई राकेश सिंह, दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाल, मृगेंद्र सिंह, मायाराम हीरालाल, गिरीश, मतीन खान, ईश्वर सिंह, व शशी सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
