जे0 रहमान, शहडोल। लॉकडाउन के बीच यहां की हवाओं में अजीब सी बेचैनी छा गयी है। पिछले दिनों से कोरोना के खिलाफ जंग में हर आम वो खास अपने-अपने स्तर से भूमिका निभा रहा है। इस विकट परिस्थिति में भावनाओं का जोर बढ़ गया है। शहडोल जिले की पुलिस मददगार साबित हो रही है, जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। आम आदमी के जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद के राशि से जरुरतमंदों की मदद सेवा भाव से कर रहे है। यह पुलिस की छवि पर भरोसा, जुड़ाव और सबसे बड़ा सहयोग दिखाई देनेे लगा है जिसकी सराहना आमजन करते दिखाई दे रही है। शहडोल जिले की पुलिस आज फिर एक जरुरतमंद महिला मदद की जिसके पास रूपये-पैसे नहीं थे। इस पर उक्त दोनों आरक्षकों ने गर्भवती महिला के लिये स्वयं के व्यय से वाहन का इंतजाम कर जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने खिलाया खाना, किया वाहन का इंतजाम
इसी क्रम में थाना गोहपारू गुजर रहे कुछ राहगीर जो पैदल चलकर गुना से गोहपारू पहुंचे थे। जिनको रोककर पूछताछ कर पुलिस ने खाना खिलाया एवं सरकारी असपताल गोहपारू में इलाज कराकर सभी राहगीर के लिये वाहन का इंतजाम कर उनके घर ग्राम उमरिया, बरकोड़ा, चुहिरी तक पहुंचाकर गोहपारू पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू परि0 उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता, प्र0आर0 मोहन सिंह, आर0 रंजन राय, आर0 सूरजीत जाअ एवं आर0 सतीश मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने समाजसेवी की मदद से खाने पीने की, व्यवस्था
थाना सोहागपुर में दिनांक 02.04.2020 को बाण गंगा बाई पास तिरहा पर उपनिरिक्षक चिन्मय मिश्रा आपने थाना स्टाफ आरक्षक गंगा सिंह, विजय सिंह, ट्राफिक आरक्षक उदयभान सिंह एफआरव्ही चालक आमिन के साथ डियुटी पर थे। रायपुर से शहडोल 25 राहगिर भुखे प्यासे बाणगंगा तिराहा पैदल पहुंचे, तब पुलिस द्वारा स्थानीय समाजसेवी सबी खान बंटी की मदद से खाने पीने की व्यवस्था कर सभी का मेडिकल चेकअप कराया और मजदूरोें को वाहन व्यवस्था कर हनुमना एवं इलाहाबाद के लिए रवाना किया।
पुलिस ने अपने हाथों से मजदूरों को कराया भोजन
बुढार पुलिस ने रतनपुर से पैदल लौटे मजदूरों को बैठाकर खुद भोजन परोस कर खिलाया, महिला व बच्चों सहित लगभग 30 लोगो को कराया भोजन कराया गया। पुलिस के द्वारा थाना बुढार क्षेत्र के अमलाई चैक में कराया भोजन कराया गया। थाना प्रभारी बुढार महेंद्र सिंह चैहान, एसआई विजय पाटले, प्र0आर0 चंद्रहास, भारत, प्रभात, आरक्षक अरुण सहित समाज सेवी जेबीन फाउंडेशन के रिक्की सरदार, बंटी खान एवं पंकज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।