Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, April 1, 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये आवष्यक व्यवस्थायें. भ्रमण कर गरीब एवं मजदूर परिवार को वितरित किया भोजन


धनपुरी। कोरोना वायरस (कोविड-19) वायरस के संक्रमण से उत्पन्न अपात स्थितियो के संबंध में नगर पालिका धनपुरी द्वारा कलेक्टर महोदय शहडोल के द्वारा दियें गये निर्देषो के पालन में आवष्यक तैयारियाॅ की जा रही है। जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी धनपुरी द्वारा सामुदायिक भवन वार्ड क्र0-17 का चयन किया गया हैं जिसमें 5 बिस्तरो की व्यवस्था चादर,दरी,गद्दे खाने पीने की सामग्री सहित कर ली गयी है। वर्तमान तक 204 व्यक्ति बाहर से आये है जिनकी स्क्रीनिंग स्वास्थ विभाग द्वारा की जा चुकी है। ऐसे चिन्हित व्यक्तियो के स्वास्थ के बारे में निरंतर जानकारी भी विभिन्न माध्यमो से ली जा रही है। नगर के वार्ड क्र0-1 से 28 तक में दिनाॅक-01.04.2020 को 0.5 टन कीटनाषक पाउडर एवं 200 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराईड से सेनेटाईजेसन कराया गया है। इसके साथ ही नगर में कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव संबंधी जानकारी हेतु 02 आटो रिक्षा एवं 6 घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा है। आज दिनांक-01.04.2020 को 20 गरीब एवं मजदूर परिवारो को कच्चा राषन 5 किलो चावल, 4 किलो आटा, दाल 1 किलो ,आलू एवं प्याज तथा 35 गरीब परिवारो को पका भोजन सब्जी रोटी जरूरत मंदों को नगर का भ्रमण कर गरीब एवं मजदूर परिवार को वितरित किया गया।

Post Top Ad

Pages