जे0 रहमान, शहडोल। थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत 28 मार्च को करीब 3.50 बजे थाना प्रभारी जैतपुर द्वारा गस्त के दौरान ग्राम बहगढ में बुढार रोड से एक ट्रक वाहन क्र0 एम0पी0 09 एच0जी0 1487 की लाईट दिखी तब पुलिस वाहन देख ट्रक चालक ट्रक की लाईट बन्द कर जंगल की तरफ भाग गया। जिसका पीछा किया तो ट्रक चालक वाहन को जंगल में नाले के पास खड़ा कर भाग गया। जिसमें करीब 25 टन कोयला कीमत 02 लाख रूपये का लोड था। ट्रक के मालिक बाबूलाल पिता फूल सिंह यादव उम्र 42 वर्ष निवासी मकरोनिया कृष्णा नगर थाना मकरोनिया जिला सागर से पूछताछ पर मालिक थाना उपस्थित आकर कोयला परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज पेश न कर सके। जिस पर पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सुरक्षार्थ थाना परिसर खड़ा किया गया। उक्त कार्यवाही मे परि0 डी0एस0पी0 संघ प्रिय सम्राट, सउनि0 आर0पी0 वर्मा, आर0 गुड्डू यादव एवं आर0 पुष्पेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।