आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक
जय सोनी शहडोल। महिला बाल विकास विभाग द्वारा नगरपालिका क्षेत्र शहडोल में आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में होने वाले 29 अप्रैल 2019 लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के लिये घर-घर दस्तक देकर 27 मार्च से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी सोहागपुर ने बताया कि महिला, वृद्धजनों को मतदान में अनिवार्य रूप से भागीदारी एवं प्रजातंत्र में आस्था प्रकट करते हुये मतदान दिवस के दिन खुद मत डालने एवं अपने परिचितों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया तथा मतदाताओं को ईव्हीएम के बारे में जानकारी दी गई।
