ट्रक के कुचलने से ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल की घटनास्थल पर मौत
राजेश पटेल ब्योहारी। ग्राम मऊ खामडांड में लगभग शाम 6:20 बजे ट्रक में अवैध गिट्टी परिवहन करते समय साईकिल सहित युवक को बेरहमी से कुचला। घटना थाना क्षेत्र ब्यौहारी का है जहां गिट्टी से लदे वाहन ने शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने साइकल सहित ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल पिता झगडू कोल उम्र 34 वर्ष की ऊपर चढ़ जाने से घटना स्थल पर मौत हो गई। ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल साइकिल लिए सड़क किनारे अपने साइड में खड़ा था। बताया जाता है कि भमरहा क्रेसर साइड से अवैध गिट्टी से लदा हाईवा गाड़ी नंबर एमपी 18-5159 ब्यौहारी तरफ आ रहा था, तभी पीछे से ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल के ऊपर चढ़ गया जिससे ललुआ उर्फ राम प्रताप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिलती गई और लोग धीरे धीरे बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इसके अलावा ग्रामीणजनो ने हंगामा किया एवं रोड को पूर्णता जाम कर रखा था, लगभग आधे घंटे तक जाम लगने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। घटनास्थल पर ब्योहारी विधायक शरद कोल भी पहुंच गए। विधायक शरद कोल ने हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए भीड़ को शांत कराया वहीं मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम ब्योहारी एवं तहसीलदार ब्योहारी तथा थाना प्रभारी ब्योहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भी हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे का जाम खुला एवं ललुआ उर्फ राम प्रताप कोल का शव पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्योहारी भेजा गया। थाना प्रभारी ब्योहारी के द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है ।Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, March 29, 2019
Home
Unlabelled
ट्रक के कुचलने से ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल की घटनास्थल पर मौत
ट्रक के कुचलने से ललुआ उर्फ रामप्रताप कोल की घटनास्थल पर मौत
Share This
About विराट न्यूज़
