Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, September 13, 2026

उर्मिला कटारे को भाजपा महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मे हर्ष

 


जमील-रहमान शहडोल। भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ में श्रीमती उर्मिला कटारे को मध्यप्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर शहडोल जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को जिले के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष है। यह नियुक्ति भाजपा महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया द्वारा की गई है। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सहमति के बाद भाजपा महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की नियुक्तियों की घोषणा की गई।


शहडोल से प्रदेश स्तर पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 


श्रीमती उर्मिला कटारे को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से शहडोल भाजपा संगठन में खुशी की लहर है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि उर्मिला कटारे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उन्होंने संगठन और पार्टी हित में लगातार कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। श्रीमती उर्मिला कटारे शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी हैं। नगर की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उन्होंने लंबे समय तक संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।


पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह


उर्मिला कटारे की प्रदेश स्तर पर नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहडोल जिले से पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना जिले के लिए सम्मान की बात है। महिला सशक्तिकरण और स्वसहायता समूहों को और मजबूत करने के लिए क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है।


भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई


उर्मिला कटारे को नई जिम्मेदारी मिलने पर शहडोल सांसद हिमाद्री, विधायक मनीष सिंह, जिला अध्यक्ष अमित चपरा, संतोष लोहानी, अमित मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, पदम खेमका, नीलम चतुर्वेदी, पुष्पा द्विवेदी, छाया गुप्ता, सुरेश चतुर्वेदी, कविता सोनी, संचित सरवटे, सिल्लू रजक, शक्ति लश्कर, शोभित वर्मा, ऋतुराज गुप्ता, निभा गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, प्रियम त्रिपाठी, शीतल पोद्दार, चंद्रेश द्विवेदी, अमित गुप्ता बंटी सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्रीमती उर्मिला कटारे अपनी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव के माध्यम से महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Post Top Ad

Pages