Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, August 18, 2026

प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का कांग्रेस भवन में हुआ सम्मान, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन


शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, प्रदेश प्रभारी पी.एम. मिश्रा एवं शहडोल प्रभारी गौतम का शहडोल नगर आगमन हुआ। कांग्रेस भवन में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कांग्रेस भवन में हुआ आत्मीय स्वागत


प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, प्रदेश प्रभारी पी.एम. मिश्रा एवं शहडोल प्रभारी श्री गौतम के जिला कांग्रेस भवन पहुंचने पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


अजय अवस्थी के सफल कार्यकाल पर किया सम्मान


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय अवस्थी के अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव द्वारा उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। 


संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी पी.एम. मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश कटारे ने उपस्थित कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।


कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह


प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के शहडोल आगमन को लेकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और एकजुटता के साथ कार्य करने की भावना व्यक्त की।


सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी


कार्यक्रम में राकेश कटारे, सुनील खरे, राम सजीवन गौतम, पार्षद प्रभात पांडे, पार्षद संजय पटेल, प्रीतेश द्विवेदी, शैलेंद्र भैया, शिवशंकर शुक्ला, अभिषेक खटीक, शहंशाह फारूकी, यासीन फारूकी, राजीव शर्मा, कुंज बिहारी द्विवेदी, छोटू चौधरी, शाहिद सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प


कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रदेश नेतृत्व के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Post Top Ad

Pages