Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Friday, August 21, 2026

आज यूसीसी के विरोध में जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला स्तरीय बैठक

 


शहडोल में होगी महत्वपूर्ण बैठक, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति पर होगा विचार-विमर्श


शहडोल। समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला शहडोल द्वारा आगामी 22 अगस्त 2026, शनिवार को एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूसीसी के विरोध में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

 जारी सूचना के अनुसार बैठक का आयोजन जिला कार्यालय, होटल एन.एस., शहडोल में बाद नमाज़-ए-जोहर किया जाएगा। बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी, जिम्मेदार सदस्य एवं संबंधित लोग शामिल होंगे।

यूसीसी को लेकर होगी चर्चा

बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर संगठन का पक्ष रखते हुए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। साथ ही यूसीसी के विरोध में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

संगठन की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि बैठक में संगठन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के तमाम पदाधिकारियों, जिम्मेदारों एवं संबंधित सदस्यों से समय की पाबंदी के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।


जिला स्तर पर जुटेंगे पदाधिकारी एवं जिम्मेदार


बैठक को लेकर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सक्रियता देखी जा रही है। जिला स्तर पर होने वाली इस बैठक में यूसीसी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर दिशा तय किए जाने की संभावना है।

 जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला प्रभारी शहडोल हसीब अख्तर की ओर से बैठक में अधिक से अधिक जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं संबंधित सदस्यों की उपस्थिति की अपील की गई है।


शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ने पर जोर


संगठन की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट रूप से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर जोर दिया गया है। बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

स्थान: जिला कार्यालय, होटल एन.एस., शहडोल


दिनांक: 22 अगस्त 2026, शनिवार


समय: बाद नमाज़-ए-जोहर


आयोजक: जमीयत उलमा-ए-हिंद, जिला शहडोल

जिला प्रभारी: हसीब अख्तर

Post Top Ad

Pages