शहडोल। संभाग के बेरोजगार एवं प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में भारत की अग्रणी IT प्रशिक्षण संस्था Techno Globe IT Solutions ने शहडोल में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रोफेशनल कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल देकर उन्हें देश और विदेश में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।
इन कोर्सों का मिलेगा प्रशिक्षण.
नई शाखा में डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, साइबर सिक्योरिटी, एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित कई आधुनिक IT कोर्स संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण अनुभवी एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरकूल्ड वातावरण में दिया जाएगा।
100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस का दावा.
संस्था की ओर से प्रशिक्षण के साथ 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट असिस्टेंस उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। साथ ही योग्य एवं चयनित प्रतिभागियों को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी सहयोग दिया जाएगा।
शहडोल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.
संस्था ने शहडोल एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी शाखा में पहुंचकर विभिन्न कोर्सों का निःशुल्क डेमो प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जैन मंदिर के पास स्थित है नई शाखा.
Techno Globe IT Solutions की नई शाखा शहडोल शहर में जैन मंदिर के पास, राम मंदिर रोड पर स्थापित की गई है। संस्था के कैरियर काउंसलर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश एवं कोर्स संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8770665260 एवं 9303411329 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुस्कान सनपाल की पहल पर हुआ शाखा का विस्तार
जानकारी के अनुसार, जबलपुर की Muskan Associate & Law Chamber की डायरेक्टर मुस्कान सनपाल द्वारा जयपुर स्थित Techno Globe IT Solutions की फ्रेंचाइजी के माध्यम से शहडोल में इस शाखा का विस्तार किया गया है। उन्होंने शहडोलवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक IT एवं AI आधारित प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
