Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, September 26, 2021

नगर की सड़कों पर बैठे रहते हैं निराश्रित मवेशी

 

धनपुरी। नगर की सड़कों पर निराश्रित मवेशी बैठे रहते हैं जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस दिशा में नगर पालिका प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय मवेशियों का कब्जा सड़कों पर रहता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मवेशियों के झुंड कई जगह पर बैठे रहते हैं। धनपुरी नगर पालिका से लेकर मुख्य चौराहे तक और इमामबाड़ा से लेकर आगे की सड़क पर भी मवेशियों का डेरा दिखाई पड़ता है। अमरकंटक रोड पर जमा रहने वाले मवेशियों के कारण पहले भी कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। इसलिए आवश्यक है कि नगरपालिका इस दिशा में गंभीरता से ध्यान दें और मवेशियों को सड़कों से हटाए।

Post Top Ad

Pages