Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, June 11, 2021

नगर सेवा अभियान के तहत वार्डो की कराई गई साफसफाई-श्रीमती कटारे

 


शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के निर्देशन में नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। यह नगर सेवा अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तिथि एवं क्रमानुसार वार्डो में कार्य कराए जा  रहे हैं। शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने बताया कि नगर के सभी वर्गों का निरीक्षण कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा प्रतिदिन साफ सफाई कराया जा रहा है। इस नगर सेवा अभियान के अंतर्गत 10 जून को वार्ड नंबर 26, 27 एवं 11 जून को वार्ड नंबर 28 एवं 29 में साफ सफाई कराया गया। शहडोल नपा अध्यक्ष श्रीमती कटारे ने यह भी बताया कि इस दौरान सफाई कर्मियों की विशेष भूमिका रहती है जिसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निकाले गए कचरे को ट्रेक्टर ट्राली से उठाव कार्य किया जाता है वही कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है एवं जलभराव स्थानों पर मिट्टी डालने का कार्य, बिजली के खंभों की लाइट सुधार, पाइपलाइन लीकेज सुधार एवं अन्य कार्य अभियान अंतर्गत कराए जा रहे हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी जहां स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कार्य करा रहे हैं वही आम जनों से अपील कर रहे है। शहडोल नपा अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने यह भी बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी इस वैश्विक महामारी बचाव के लिए एवं वैक्सीनेशन कराने के लिए वार्ड में निवासरत लोगों को समझा बुझा रहे हैं इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन पालन के लिए आमजन से मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरियों एवं सेनीटाइजर का इस्तेमाल एवं साबुन से हाथ अवश्य रूप से धोएं एवं उन्होंने यह भी अपील की है कि अगर कोई आवश्यक काम है तो घर से निकले अन्यथा घर पर ही रहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन एक सरल उपाय है सभी वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

Post Top Ad

Pages