शहडोल। धनपुरी नगर में बीते 40 दिनों से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे राकेश तिवारी को 26 मई की सुबह उनके ही मित्रों ने फल देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राकेश मित्र मंडली के सदस्य पत्रकार अतीक खान (बाबा), मोहम्मद इमरान (इम्मू), निल्लू पाल, धन्नु पाल, लकी अग्रवाल, हनी पाल, राकेश तिवारी का हौसला अफजाई किया गया। पत्रकार अतीक खान बाबा ने कहा कि जिस तरह से जरूरत के समय मानवता की सेवा कर रहे हैं इसके लिए आवश्यक है कि आप स्वस्थ रहें ताकि आगे आने वाले अनेक वर्षों तक नगर के जरूरतमंदों की सेवा करते रहे। लॉक डाउन की वजह से बंद पड़े कामकाज के कारण लोगों को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय मे जब लोग अपनो से दूरियां बना रहे थे तब आपके मित्र मंडली और द्वारा जरूरतमंदों के घर जाकर राशन उपलब्ध करा कर थे। इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के संकट मोचन के रूप में बन रहे। वही मोहम्मद इमरान ने कहा कि इस कठिन समय में जब लोग अपनों का ही साथ छोड़ रहे थे तो ऐसे स्थिति में सुबह से लेकर देर रात तक किए जाने वाले सेवा कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम पड़ेगी, इस नेक कार्य में सदैव हम सब आपके साथ हैं और किस बात से प्रार्थना करेंगे कि आप स्वास्थ्य रहे और जरूरतमंदों की सेवा होती रहे। राकेश तिवारी मित्र मंडली के विनोद पाल ने बताया कि अब तक लगभग 10,000 से ज्यादा जरूरतमंदों को राशन के साथ ही दवा और दूसरी जरूरत के सामान को उपलब्ध कराया है। इसके अलावा कोयलांचल क्षेत्र के ब्राह्मण की बेटी के विवाह में भी राकेश तिवारी मित्र मंडली ने एक भाई की तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का छोटा सा प्रयास किया गया है। आगे बताया कि विवाह में लगने वाली गृहस्थी का सारा सामान एकत्रित उपहार स्वरूप भेंट करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया और यह प्रयास काफी सफल रहा। श्री पाल ने अपीलकर कहा कि दूसरे समाजसेवी भी आगे आए हैं और समाज हित में सेवा भाव के साथ निस्वार्थ जरूरतमंदों की सेवा करें। मानवता की सेवा ही समाज के प्रति प्रेम जगाता है और यह सेवा ह्रदय से होनी चाहिए। वही सेवा करते समय इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि जरूरतमंदों के स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे। धन्नू पाल ने राकेश तिवारी मित्र मंडली की प्रशंसा करते हुए बताया कि राकेश तिवारी मित्र मंडली महीनों से हर वर्ग के जरूरतमंदों के बीच पहुँच कर उनकी यथासंभव सेवा कर रहे है। राकेश तिवारी के बारे में बताया कि नगर के युवा और संभ्रात परिवार में पले बढ़े जिन्होंने अजमेर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर वापस धनपुरी नगर की सेवा में जुटे हुए है। अतिराज पाल ने बताया कि राकेश तिवारी मित्र मंडली आज धनपुरी नगर के रोलमॉडल रूप में देखे जाते है, युवाओ को इस कठिन समय मे सेवाभाव व समर्पण की शिक्षा राकेश तिवारी मित्र मंडली से मिली, मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि राकेश तिवारी मित्र मंडली के पूरे योद्धा सदैव जरूरतमंदों की सेवा करते रहे।
