शहज़ाद मो0/शहडोल। किसान विरोधी तीनो काले कानूनों एवं देश में बढ़ती महंगाई पेट्रोल, डीजल के मूल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस आईटी सेल के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय अनशन कर अपना विरोध करेगी। आई टी सेल के जिलाध्यक्ष सबी खान बंटी के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक कलेक्ट्रेट के सामने आईटी सेल कांग्रेस अनशन कर अपना विरोध करेगी। आईटी सेल के जिलाध्यक्ष श्री खान ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं आई टी सेल सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी के दिशा निर्देश पर आईटी सेल कांग्रेस शहडोल के द्वारा जय स्तंभ चौक पर 27 फरवरी को एक दिवसीय अनशन कर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेने, देश में बढे डीजल पेट्रोल के दामों को कम करने तथा बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने की मांग को लेकर अनशन कर अपना विरोध जताएगी। आई टी सेल जिला अध्यक्ष सबी खान बंटी ने बताया यह भी कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और केंद्र की मोदी सरकार आमजन से वादा कर सत्ता में आई है मगर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है जबकि आज पेट्रोल के दाम 100 पार कर गया। श्री खान ने कहा कि पिछले 70 सालों में जो नहीं हुआ वह मोदी जी ने 6 सालों में कर दिखाया। आगे यह भी कहा कि अब देश की जनता केंद्र में बैठी मोदी सरकार को समय आने पर बताएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आंखों में आंसू लाने वाली सरकार को देश की जनता अब उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस आई टी सेल जिला अध्यक्ष सबी खान बंटी ने सभी कांग्रेस जनों से अनशन को सफल बनाने के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे जयस्तंभ चौक कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचने का अपील किये है। केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में अनसन सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक किया जाएगा।
