Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, September 15, 2020

अब नही होगा बाजार बंद, जिला व्यापारी संघ ने लिया निर्णय

 

शिरीष नंदन श्रीवास्तव, शहडोल। मंगलवार को जिला व्यापारी संघ शहडोल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की आकस्मिक अति आवश्यक बैठक बुलाई गयी। बैठक मे लघु व्यवसायियों की वर्तमान स्तिथि को देखते हुए एवं जिले मे व्यवसाय की खराब स्तिथि को देखते हुए जिला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की लघु व्यवसायियों के व्यवसाय एवं उनकी आर्थिक स्तिथि को ध्यान मे रखते हुए बुधवार से शनिवार का बाज़ार बंद के निर्णय को फिलहाल स्थगित किया जाता है। चूकी प्रदेश के कई जिलों मे लघु व्यवसायियों की वर्तमान मे बिगड़ी आर्थिक स्तिथि को देखते हुए बाज़ार बंद का निर्णय पूरे प्रदेश मे वापस लिया जा रहा है। एवं केंद्र सरकार ने भी अनलॉक 5  के दिशा निर्देशों मे अब सभी प्रतिबंधित क्षेत्रों को खोल दिया है इसलिये केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने से कोई लाभ नही मिलेगा।जिले के समस्त व्यवसायियों से व्यापारी संघ ने निवेदन किया है की कोरोना महामारी से बचाव हेतु जो भी जरुरी दिशा निर्देश बनाये गये है उनका  सख्ती से पालन करें। प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार बंद का निर्णय यथावत् रहेगा। बैठक में मौजूद अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी, उपाध्यक्ष मनोज सराफ, राजेश गुप्ता, सी. एम. मिहानी, जसवीर सिंह, गोपाल सराफ, किशन सनपाल, हाजी अज़ीम खान, लखन पाण्डेय, सैलेश ताम्रकार, सुरेश जेठानी, प्रदीप गुप्ता , ऋतुराज गुप्ता, देवेंद्र ठारवानी, अमित गुप्ता(बंटी), राजू जैन, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता (सोहागपुर) की उपस्तिथि मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी लक्ष्मण गुप्ता अध्यक्ष जिला व्यापारी संघ, प्रकाश ओचानी महामंत्री जिला व्यापारी संघ  ने संयुक्त रूप से लिया गया है।

Post Top Ad

Pages