ग्रामीण बैंक में सभी प्रकार की ऋण सुविधाएं उपलब्ध,,,,,,,,श्री चौहान
गोपालदास बंसल शहडोल। संभाग मुख्यालय में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत शाखा भुइबान्ध के नवीन परिसर का उदघाटन रविन्द्र जोल्हे डीडीएम नाबार्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार द्वारा डीडीएम का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया तथा शाखा परिसर के उद्घाटन के दौरान मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय शहडोल के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ए के एस चौहान दवारा शाखा में उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा स्कीम तथा ऋण स्कीम के विषय में बताया गया, ग्राहकों को यह भी बताया गया कि हमारे बैंक द्वारा सभी प्रकार के खुदरा, कृषि एवं अन्य ऋण सुविधा आसानी से उपलब्ध करायी जा रही है एवं उनके दवारा ग्राहकों को त्वरित एवं बाधारहित बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान किये जाने का विश्वास दिलाया गया श्री चौहान ने बताया की शाखा का नवीन परिसर बड़ा होने के कारण वर्तमान में कोरोना महामारी श्री चौहान द्वारा के कारण Social Distancing बनाये रखने में भी आसानी होगी| ग्रामीण बैंक के दवारा शहडोल जिले के साथ साथ अनुपपुर एवं उमरिया जिले में बैंकिंग सेवाओं को समाज के सभी वर्ग तक पहचाने एवं ग्राहकों हेतु बैंकिंग सेवाओं को सुगम बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया| इस दौरान शाखा दवारा गरीब महिलाओं के समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र डीडीएम श्री जोल्हे जी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक के हाथों प्रदान किया गया| शाखा परिसर नवीन, सुसज्जित एवं बड़े परिसर में मिटठू बाड़ा, स्टेशन रोड मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित होने से शाखा के सम्माननीय ग्राहकों द्वारा भी ख़ुशी व्यक्त की गयी| उदघाटन कार्यक्रम में शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे एवं Social Distancing के मानको का पूरी तरह ध्यान रखा गया।

