Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Friday, July 10, 2020

स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद अनुपपुर ने किया पौधरोपण


बीरेंद्र सिंह अनूपपुर। 10 जुलाई है आज के ही दिन कुछ मनीषियों द्वारा चीन के युद्ध के प्रतिकार स्वरूप इस राष्ट्र ब्यापी संगठन श्रजन किया था। स्वतंत्रता के पश्चात् देश में अनेक सामाजिक, सेवाभावी एवं सांस्कृतिक संगठनों का उद्भव एवं विकास हुआ है। इन संगठनों में जिस संगठन ने भारतीय दर्शन एवं मूल्यों को केन्द्र बिन्दु मानकर सेवा और संस्कारों के विविध प्रकल्पों को हाथ में लेकर देश के सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है, जिसकी आस्था मातृभूमि के प्रति समर्पण और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित है, जिसने राष्ट्रीय दृष्टिकोणों को प्रखर बनाने में अपनी विशिष्ट भूमिका का निर्वहन किया है, भारतीय जनमानस में भारतीय संस्कारों एवं आदर्शों के ज्ञान एवं अनुपालन को जन-आन्दोलन का सृजन किया है और समाज के गरीब एवं विपदाग्रस्त व्यक्तियों की सेवा के लिए उदार भावनाओं को सुदृढ़ किया है, उस संगठन का नाम है – ‘भारत विकास परिषद् 1963 में दिल्ली से प्रारंभ हुई एक शाखा से अब समस्त देश में इसकी लगभग 1500 शाखाएँ हैं। इसके 75,000 परिवार अर्थात् एक लाख छत्तीस हजार सदस्य (परिषद् में पति पत्नी समान रूप से भागीदार हैं), निःस्वार्थ भाव से समाजिक एवं सेवा कार्यों में जुटे हैं। कार्य की दृष्टि से देश को 7 रीजन व 71 प्रान्तों में बांटा गया है। अब कोई भी प्रान्त परिषद् की शाखाओं से अछूता नहीं है।

स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद विंध्यप्रांत महाकोशल के अंतर्गत अनूपपुर शाखा द्वारा आज केशव कुटी में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कई प्रकार के फलदार, आंवला व फूल के पौधे लगाए गए। आज के इस कार्यक्रम में विन्ध्य प्रान्त के महासचिव डॉ.देवेंद्र कुमार तिवारी, विवेक बियानी, मनोज कुमार द्विवेदी, शाखाध्यक्ष अनुपपुर शैलेन्द्र गुप्ता, सचिव वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुदामा राम पाण्डेय, राकेश गौतम, अरविंद पाठक, विद्याधर पांडेय, राम सुरेश मिश्रा, रामनारायण उरमलिया, संतोष सिंह, मोहित तोमर व विजय तिवारी, उपस्थित रहे।

Post Top Ad

Pages